#ArgentinaVsCroatia मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया

FIFA World Cup 2022: दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है। मंगलवार (13 दिसंबर) की देर रात लुसैल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ने पिछले बार की उपविजेता क्रोएशिया को 3-0 से मात दी। इस मैच में मेसी ने एक गोल किया और एक गोल असिस्ट किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्जेंटीना की टीम अब 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल में गत विजेता फ्रांस या मोरक्को के खिलाफ खेलेगी।

पिछली बार 2014 में उनकी टीम अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी थी क्योंकि उसे जर्मनी ने फाइनल में हराया था। मेसी तब भी टीम के कप्तान थे। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था और इसके लिए मेसी को गोल्डन बॉल मिला था। तब वह मायूस होकर इस ट्रॉफी को लेने गए थे। इस बार भी मेसी इसके दावेदार हैं और वह चाहेंगे कि इसके साथ-साथ विश्व कप ट्रॉफी को भी जीत लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *