#Bhuvan Bamअपनी वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं

जाने माने कॉमेडियन और यूट्यूब स्टार भुवन बाम (Bhuvan Bam) के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। भुवन अपनी नई वेब सीरीज ताजा खबर (Taza Khabar) के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। ताजा खबर ट्रेलर (Taza Khabar Trailer Release) के साथ-साथ इस वेब सीरीज की रिलीज़ डेट का भी खुलासा हो गया है।, इस वेब सीरीज के सभी एपिसोडस सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर6 जनवरी, 2023 को रिलीज होंगे। Disney + Hotstar ने यूट्यूब के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस सीरीज के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। भुवन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह एंटरटेनमेंट जगत के इन जाने माने स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस वेब सीरीज में भुवन के साथ-साथ सत्या स्टार जेडी चक्रवर्ती (J.D. Chakravarthy), साराभाई वर्सेस साराभाई फेम देवेन भोजानी (Deven Bhojani), और मराठी अभिनेता प्रथमेश परब (Prathamesh Parab) भी हैं।

Jaadu ya chamatkaar? Dhoka ya yakeen? Vardaan ya shraap? Dekho Vasya ki anokhi kahani #HotstarSpecials #TaazaKhabar mein. All episodes streaming from Jan 6th, only on @DisneyPlusHS.
#TaazaKhabarOnHotstar #BhuvanBamOnHotstar
@ShriyaP @pprathameshp @Deven_Bhojani @Rohitonweb pic.twitter.com/2V052MzOb7
Bhuvan Bam (@Bhuvan_Bam) December 13, 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *