Bharat Jodo Yatra:राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका और भांजी ने मिलाए कदम से कदम

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 8वां दिन रहा। आज इस यात्रा की थीम को महिला शक्ति के नाम पर रखा गया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा बहनोई राबर्ट वाड्रा और भांजी मियारा ने भी कदमताल किया।

भारत जोड़ो यात्रा सोमवार की तड़के बबई तेजाजी रामदेव मंदिर से शुरू हुई और 13 किलोमीटर चलने के बाद सवाई माधोपुर खंडार विधानसभा के पीपलवाड़ा पहुंची।आज इस यात्रा में गांधी परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। प्रिंयका गांधी की बेटी मियारा वाड्रा अपने मामा राहुल गांधी के साथ बड़े ही जोश और उमंग के साथ कदम से कदम मिलाते हुई नजर आईं।

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिनपूरे

राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से 7 सितंबर 2022 से शुरू हुई थी। जिसेक आज 100 दिन पूरे हो चुके हैं। सोमवार को राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में बूंदी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा की महिला शक्ति थीम में कई सारी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा राजस्थान की महिला मंत्री और विधायक भी यात्रा में शामिल हुईं।राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पूर्व सांसद प्रिया दत्त भीने भी पैदल यात्रा की।

बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर के श्रीनगर तक चलेगी। जो 3570 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेगी। इस यात्रा में कांग्रेस का उद्देश्य भारत को एकजुट करने समेत देश के गंभीर मुद्दे महंगाई, बेरोज़गारी जैसी समस्याओं के ऊपर केंद्र सरकार को घेरने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *