आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एमसीडी और गुजरात चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि MCD में आप की शानदार जीत होने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने पूरे देश में संदेश दिया है कि आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। साथ ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए और सत्येंद्र जैन को बदनाम करने का प्रयास किया।
#Delhi BJP में एमसीडी के एग्जिट पोल के वाद असमंजस पैदा