News By: Shanti Pandey
भारत ने 1 दिसंबर 2022 को आधिकारिक तौर पर जी-20 की अध्यक्षता की शुरूआत कर दी है। इसका आरंभ गुरुवार को G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम से हुआ है और समापन 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आर्थिक दृष्टिकोण से दुनिया के शीर्ष 20 देशों के प्रमुखों की बैठक के साथ होगा। आपको बता दें कि इस अध्यक्षता की कमान संभालने के बाद तमाम देशों ने भारत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने समर्थन देने की बात की है।
इसी कड़ी में अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने G20 की अध्यक्षता भारत के करने पर अपनी खुशी जाहिर की है और पीएम मोदी पर दुनिया को एकजुट करने का भरोसा जताया है। मैक्रों ने ट्वीट कर कहा कि, भारत ने G20 की अध्यक्षता संभाल ली है। मुझे विश्वास है कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी हमें शांति और अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए साथ लाएंगे।
शनिवार राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्सन में लिखा है कि, एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य। मुझे अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो हमें और सभी देशों को एकजुट करने का काम करेंगे।
वहीं, पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विषय से प्रेरित होकर एकता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, महामारी को सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में सूचीबद्ध करेगा।
बताते चले कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस समिट को लेकर अपनी उत्सुकता दिखाई थी। उन्होंने एक संदेश में कहा, जी-20 की भारतीय अध्यक्षता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के लिए मैं उत्सुक हूं। उन्होंने जयवायु, ऊर्जा और खाद्य संकट पर भी बात करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत जलवायु, ऊर्जा और खाद्य संकट जैसी चुनौतियों से निपटते हुए टिकाऊ और समावेशी विकास को आगे बढ़ाएंगे।
One Earth.
One Family.
One Future.
India has taken over the presidency of #G20India! I trust my friend @NarendraModi to bring us together in order to build peace and a more sustainable world. pic.twitter.com/MScsCHM7kw
Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) December 3, 2022