मैक्रों ने की बाइडेन से मुलाकात, प्रस्ताव के साथ बाइडेन ने पुतिन से बात करने का किया ऐलान

यूक्रेन और रुस के बीच चल रहे युद्ध को लगभग नौ महीने हो गए है। इस बीच लाखों सैनिकों और हजारों नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी। वही, युद्ध के कारण यूक्रेन की ऐसी हालत हो गई है कि लोगों की जिंदगी अंधकार और खौफ से भरी हुई है, लेकिन यूक्रेन-रुस का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से युद्ध रोकने को तैयार है तो वह पुतिन से बात करेंगे।

आपको बता दें कि रुस-यूक्रेन युद्ध के बीच गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस बैठक में यूक्रेनर-रुस हमले पर भी बात की जिसमें राष्ट्रपति बाइडेन का एक बयान जारी किया गया है। दरअसल, बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बाइडेन ने कहा कि अगर रुसी राष्ट्रपति पुतिन युद्ध रोकने के लिए तैयार हैं तो मैं उनसे बात करुंगा।

लगभग नौ महीने से चल रहे युद्ध में ऐसा पहली बार हुआ है कि रुस-यूक्रेन युद्ध के दौरान जो बाइडेन रुसी राष्ट्रपति से बात करने के लिए तैयार हुए हैं और ऐसा इसलिए भी संभव माना जा रहा है क्योंकि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की पुतिन से लगातार बातचीत होती रही है।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बाइडेन ने कहा कि मैं पुतिन से बात करुंगा अगर पुतिन वास्तव में यूक्रेन से साथ युद्ध रोक देते हैं तो। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह अपने नाटो सहयोगियों के परामर्श से ऐसा करेंगे साथ ही वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे यूक्रेन के हितों को नुकसान पहुंचे।

वही, संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जो बाइडेन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि वह परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पुतिन से बात करेंगे।

गौरतलब है कि 24 फरवरी 2022 को रुस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया जिससे यूक्रेन तो तबाह हुआ ही लेकिन इसका असर किसी न किसी तरह से हर जगह देखने को मिल रहा है। रुस-यूक्रेन युद्ध ने पूरी दुनिया में महंगाई को भी कई गुना बढ़ा दिया है। कई देश इस समय सबसे ज्यादा महंगाई दर्ज कर रहे हैं। उन्हीं में से भारत भी इस मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ काफी आगे निकल चुका है। रुस-यूक्रेन युद्ध के कारण भारत में भी वनस्पति तेल, गेहूं, चीनी के दामों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *