ड्रोन के सहारे पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश एक बार फिर हुई नाकाम, तरनतारन में सरहद पर मिला ड्रोन

पाकिस्तान अपनी अक्सर नापाक हरकतें करता ही रहता है। पाकिस्तान द्वारा लगातार घुसपैठ की कोशिशें होती रही हैं और हमारी सेना इन साजिशों को बड़ी ही मुस्तैदी से नाकाम करती रही हैं। अब एक बार फिर पाकिस्ताना ने कायराना हरकत करते हुए ड्रोन के माध्यम से हथियार भेजने की कोशिश करता दिख रहा है। विगत एक सप्ताह में पंजाब से जुड़ती भारत पाक सीमा पर कमोबेश 5 बार ड्रोन के माध्यम से घुसपैठ करने की कोशिश की। हालाकि सीमा सुरक्षा बल मुस्तैद है और पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब दिया जा रहा है।

अब तरनतारन सीमा पर मिला ड्रोन

ड्रोन तरनतारन के सरहदी गांव वान में किसान को खेतों में गिरा मिला। जिसके बाद किसान ने खालड़ा पुलिस व बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल टूटे ड्रोन के हिस्सों को रिकवर करके मामले की जांच शुरू की गई है।

डीजेआई मैट्रिक्स 300RTK ड्रोन किया गया बरामद

पुलिस ने बीएसएफ को गिरे ड्रोन के बारे में बताया। यह डीजेआई मैट्रिक्स 300RTK ड्रोन है, जिसे पाकिस्तान में बैठे तस्कर हेरोइन व हथियारों की खेप को भारत में भेजने के लिए करते हैं। ड्रोन टूटी हुई स्थिति में था और खेतों में उसके टुकड़े कुछ मीटर एरिया में गिरे हुए थे।

ड्रोन से घुसपैठ की घटनाओं में हुई है बढ़ोतरी

एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सरहद में ड्रोन मूवमेंट 79 फीसदी तक बढ़ी है। लगभग 260 बार ड्रोन भारतीय सरहद में दाखिल हुआ और 39 बार गिराया गया। यह इस साल का 40वां ड्रोन है, जिसे गिराया गया है।

ड्रोन के माध्यम से क्यों की जा रही है घुसपैठ

उल्लेखनीयहै कि ड्रोन के माध्यम से पंजाब मार्ग से हथियार लाने के पीछे की एक बड़ी साजिश है। इस साजिश के पीछे का कारण आपको समझाते हैं। बीएसएफ की और से कश्मीर में सीमाएं सील कर दी गई हैं ऐसे में पाकिस्तान अपनी घुसपैठ की हरकतों को अंजाम नहीं दे पा रहा है। पाकिस्तान की और से कोशिश रहती है की जो कश्मीर में लोकल आतंकी संगठन खड़े किये गए हैं जैसे की टीआरएफ और केएफएफ इन तक हथियार कैसे पहुंचाए जाएँ। इसीलिए अब यह पाकिस्तान की और से यह पंजाब का रास्ता चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *