बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है। पंजाब के फाजिल्का के जलालाबाद में हुए बम धमाके में एनआईए ने 2 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह बम धमाका 15 सितंबर 2021 को हुआ था इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पिछले साल यानी 2021 में मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी।
उल्लेखनीय है कि जलालाबाद में मोटरसाइकिल की टंकी में विस्फोट से बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस ने इसे आतंकी घटना बताकर मामले की जांच के लिए एनआईए जांच की सिफारिश की तजहि। इस बम धमाके की साजिश 14 सितंबर 2021 को सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के घर रची गई थी। सुक्खा फिरोजपुर के चांदी वाला गांव का रहने बाला है।
NIA Files Supplementary Chargesheet against two co-accused in case relating to a bomb explosion at Jalalabad, Fazilka pic.twitter.com/eTvkjLAp6k
NIA India (@NIA_India) November 29, 2022
राजस्थान पुलिस भी जांच में थी शामिल
इस मामले की जांच में राजस्थान पुलिस भी शामिल थी। बीकानेर की पुलिस को सूचना मिली थी कि विस्फोट की साजिश में शामिल गुरचरण सिंह बीकानेर में है। वह एक मिल में मजदूरी कर रहा था, उस पर दो लाख का इनाम भी था। पुलिस ने सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
6 खालिस्तानी आतंकियों के नाम भी शामिल
एनआईए ने साल की शुरुआत में दो पाकिस्तानी समेत छह खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ एनआईए कोर्ट में आरोपपत्र दायर किया था। जांच में पता चला था कि पंजाब में भीड़भाड़ वाली जगहों पर कई धमाके करने की साजिश आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे ने रची थी।