तुर्की का ये मंदिर क्यों है नर्क का द्वार…

दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी हुई हैं, जिन्हें देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। ऐसी ही एक जगह है तुर्की में, जिसे गेट ऑफ हेल के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल तुर्की के हिरापोलिस में एक मंदिर है, जिसे लोग नर्क का द्वार कहते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि जो भी इस मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश करता है उसकी मौत हो जाती है। लोगों की माने तो मंदिर के अंदर जाने वाले इंसान का शरीर भी नहीं मिलता। इसी कारण इसे द गेट ऑफ हेल के नाम से जाना जाता है। हैरान करने वाली बात ये है कि मंदिर के पास आने वाले जानवर भी जिंदा नहीं बचते। इसे लेकर मान्यता है कि रोमन काल में मंदिर में आने वाले व्यक्ति का सिर काट दिया जाता था।

यहां के लोगों का मानना है कि बीते सालों में रहस्यमयी तरीकों से हो रही मौतों का कारण ग्रीक देवता द्वारा छोड़ी गई जहरीली सांस है। वहीं वैज्ञानिकों की माने तो इन मौतों के पीछे का कारण लगातार मंदिर के नीचे से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड गैस है। मंदिर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा लगभग 91 प्रतिशत है। जो बेहद खतरनाक है। क्योंकि 10 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड आधे घंटे में इंसान और जानवर दोनों की जान ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *