ए​क और फ्रीज कांड से दहली दिल्ली, कलयुगी बेटे ने बाप की ह्त्या कर, शव को 22 टुकड़े कर लगाया ठिकाने

नयी दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड का सनसनीखेज मामले की पड़ताल अभी चल ही रही है कि कि दिल्ली में एक और ह्त्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। पूर्वी दिल्ली के पांडवनगर इलाके में एक पत्नी और कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या ​नृशंसता से कर दी है। इस कलयुगी पुत्र ने मां के साथ मिलकर न सिर्फ पिता की हत्या की बल्कि 22 टुकड़े कर लाश को ठिकाने भी लगाया।

इस बाबत दिल्ली पुलिस कहा कि इस हत्या को मृतक अंजन दास की हत्या पत्नी पूनम और उनके बेटे दीपक ने अंजाम दिया था। महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रखे थे और इन्हें मौका देखकर अक्षरधाम और पांडव नगर में फेंक देते थे।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को कुछ महीने पहले पूर्वी इलाके के पांडव नगर से कुछ मानव अंग मिले थे। तहकीकात के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो एक महिला और युवक संदिग्ध अवस्था में मैदान के पास दिखाई दिए।

अवैध संबंध की वजह से हुई हत्या

पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध संबंधों की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक अंजन दास पर परिवार जनों का यह आरोप है कि उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे, इससे उसके घर में झगड़ा होता रहता था। इसी बीच एक दिन पत्नी और बेटे ने मिलकर अंजन दास को मौत के घाट उतार दिया।

श्रद्धा हत्याकांड से पहले ही दिल्ली दहल चुकी है

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन ही हुए हैं कि दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड का खुलासा हुआ था। आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को फ्रिज में स्टोर करके रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *