बिना सहारे छत पर सीधा खड़ा हो गया अजगर, तस्वीरें देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर सांप के बहुत से वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं । कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम सभी हैरान रह जाते हैं तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते । ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । जिसे देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा । आपने अभी तक जब भी सांप को देखा होगा तो सांप को रेंगते हुए ही देखा होगा । लेकिन क्या आपने कभी सांप को खड़े हुए देखा है । अगर नहीं देखा है तो ये तस्वीर देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे और आप इस तस्वीर पर यकीन नहीं कर पाएंगे ।

सांप को सहारे की जरूरत नहीं !

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिट्टी के घर के ऊपर खपड़ैल की छत पर एक अजगर रेंग रहा है । धीरे-धीरे वो अपना सिर ऊपर की ओर उठाकर खड़ा हो रहा है । कुछ सेकेंड के बाद ही आप देखेंगे कि अजगर हवा में बिना किसी सहारे के बिल्कुल सीधा खड़ा हो गया है और फिर वो आगे जाकर पेड़ पर चढ़ने लगता है ।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ सांप

छत पर अजगर को इस तरह खड़े देखकर हर कोई हैरान हो रहा है । किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा । वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है । देखते ही देखते वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं और लोग तेजी के साथ इस तस्वीर को देख और पसंद कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *