हिमाचल में पर्यटन को लगे पंख, ढाई साल बाद दिल्ली और शिमला के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू

दिल्ली-शिमला के बीच सोमवार से नियमित हवाई उड़ानें शुरू हो गईं है । एटीआर 48 सीटर जहाज ने सोमवार को दिल्ली से सुबह 7:10 बजे उड़ान भरी और सुबह 8:20 बजे शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर लैंड किया । इसके बाद अगली उड़ान सुबह 8:50 बजे शिमला से भरी गई और सुबह 10.00 बजे इस विमान ने दिल्ली में लैंडिंग की ।

पर्यटन को बढ़ावा

सेवा का शुभारंभ सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी के बगस्याड से वर्चुअल माध्यम से किया । इस दौरान सीएम ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाकर विमान को रवाना किया । वर्चुअल कार्यक्रम में दिल्ली से राज्य पर्यटन मंत्री बीके सिंह भी जुड़े रहे । इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र से मिली मदद के बाद अब आने वाले वक्त में विमान सेवा के माध्यम से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

बंद थीं हवाई उड़ानें

फरवरी 2020 से दिल्ली और शिमला के बीच हवाई उड़ानें पूरी तरह से बंद थीं । एलाइंस एयर एविएशन की ओर से ये जानकारी मीडिया में दी गई कि हवाई उड़ानें 6 सितंबर से शुरू होनी तय थीं। लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका । अब हवाई उड़ान का ट्रायल सफल रहने के बाद 26 सितंबर से नियमित उड़ानें कर दी गई हैं ।

प्रति सीट 2,141 रुपये किराया

दिल्ली और शिमला के बीच उड़ान के लिए यात्री अधिक जानकारी के लिए www.alianceair.in पर लॉग इन कर सीट बुक कर सकते हैं । फिलहाल एक तरफ का किराया प्रति सीट 2,141 रुपये तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *