रिलायंस इंडस्ट्रीज की हालत ख़राब, जुटा रही 25,000 करोड़

एक ओर जहाँ देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा रही हैं वहीँ दूसरी ओर भारत के सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की भी अर्थव्यवस्था ख़राब हो रही हैं। खबर आ रही है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रही है और जिसकी जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंजों से कहा है कि वह कई टुकड़ों में नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) के द्वारा 25 हजार करोड़ जुटा रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह यह पैसा क्यों और किसलिए जुटा रही है। वहीँ इस योजना की मंजूरी भी मिल चुकी हैं।

बता दे कि नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर द्वारा निवेश किया जाता हैं। यह इक्विटी शेयर या स्टॉक में नहीं बदलता हैं। यह एक निश्चित अवधि के लिए होता हैं। इसपर ब्याज मासिक और सालाना दोना दिया जाता हैं। वहीँ इसमें काम जोखिम है और इसपर रिटर्न भी अच्छा मिलता हैं। वहीँ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि मार्च 2021 तक कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *