दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए चार लोगों के साथ 25 लोगों में कोरोना से संक्रमित होने की खबर सामने आ रही हैं. यह आकड़ा बीते दिन का हैं. मध्य प्रदेश में 25 नय मामलें सामने आने के बाद अब वहां कुल 111 लोगों में कोरोना की पुस्टि की जा रही हैं.
111 संक्रमित मरीज में 107 मध्यप्रदेश के हैं. जिनमे से 4 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उस 4 में से 3 विदेशी हैं और एक ओडिशा के रहने वाले हैं.
बता दे कि, मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी हैं. जिसमे से 5 इंदौर में हुई हैं. एक उज्जैन में हुई हैं. तो वहीं एक खरगोन जिले में भी हुई हैं. मध्यप्रदेश में कुल 107 मामलें में सबसे ज्यादा इंदौर से हैं. इंदौर में कुल 82 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं. इनके अलावा जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी, मुरैना एवं ग्वालियर के दो-दो और खरगोन के एक व्यक्ति के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.