जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर एक बार फिर सरकार को झटका

केंद्र सरकार ने जनवरी में मार्च के लिए जीएसटी कलेक्शन का लक्ष्य 1.25 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया था. लेकिन चार महीने में सबकुछ सही होने के बावजूद मार्च में कलेक्शन घटकर 97,597 करोड़ रुपये रह गया.

सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 91,916 करोड़ और अक्टूबर में 95,380 करोड़ रुपये रहा था. जबकि नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी में जीएसटी कलेक्शन एक करोड़ के पार रहा था.

जीएसटी कलेक्शन में यह गिरावट कोरोना की वजह से देखने को मिल रही है.मार्च की तुलना में जीएसटी कलेक्शन 8.4 फीसदी कम हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *