कोरोना से निपटने के लिए अजीम प्रेमजी का ग्रुप खर्च करेगा 1125 करोड़

देश को कोरोना के संकट से निकालने के लिए पीएम मोदी ने देश के लोगों को पीएम केयर्स फण्ड में दान देने के लिए अपील की थी. इस अपील के बाद देश का कॉर्पोरेट जगत खुलकर सामने आ रहा है.

अजीम प्रेमजी के विप्रो समूह ने कोरोना से निपटने में 1125 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है, लेकिन समूह ने यह रकम पीएम केअर्स फंड में दान करने की बात नहीं कही है.समूह यह रकम अपने फाउंडेशन के द्वारा खर्च करेगा.

विप्रो समूह ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया, कोविड19 से पैदा हुए अभूतपूर्व स्वास्थ्य और मानवीय संकट को देखते हुए विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज और अजीमप्रेमजी फाउंडेशन मिलकर 1125 करोड़ रुपये खर्च करेंगे. यह पैसा प्रभावित इलाकों में मानवीय सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी में लगाया जाएगा. इसे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के 1600 कर्मचारियों की टीम लागू करेगी.

कंपनी के मुताबिक 1125 करोड़ में से 100 करोड़ रूपया विप्रो लिमिटेड, 25 करोड़ रुपया विप्रो एंटरप्राइजेज और 1000 करोड़ रुपया अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *