देश के सितारे गर्दिश में, केंद्र सरकार फिर लेगी लोन

जब से कोरोना वायरस ने देश में कदम रखा हैं तब से देश की इकोनॉमी गर्दिशों में जा रही है। आसार ऐसे आ गए हैं कि केंद्र सरकार को लोन पर लोन लेना पड़ रहा हैं। वहीँ अब केंद्र सरकार देश के ताज़ा हालात को देखते हुए अगले छह माह में 4.88 लाख करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी खुद आर्थिक मामलों के सचिव अतनु चक्रवर्ती ने दी है।

बता दे कि इन 21दिनों के लॉकडाउन की वजह से देश की इकोनॉमी को 120अरब डॉलर यानि करीब नौ लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। जो कि यह नुकसान भारत के सकल घरेलू उत्पाद यानि जीडीपी के चार प्रतिशत के बराबर है। वहीँ वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2020में भारत की आर्थिक वृद्धि दर को पूरी तरह से घटा दिया हैं। इन्होने पहले 5.3पर्सेंट ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था। वहीँ उन्होंने अपने पहले के अनुमान को घटा कर 2.5प्रतिशत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *