कोरोना का कहर पूरे विश्व भर में छाया हुआ है. बता दें कि अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. जिसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है.
बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है
प्रिय प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, आप एक सेनानी हैं और आप इस चुनौती को भी अच्छे से पार लेंगे. आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और यूनाइटेड किंगडम को सही सलामत रखने के लिए आपको शुभकामनाएं.
कोरोना का कहर इस तरह से छाया हुआ है पूरे की पूरा देश ही लॉकडाउन है. कोरोना से अब तक ब्रिटेन में मरने वालों की तादाद 500 के करीब पहुंच चुकी है. जबकि कोरोना वायरस के करीब 10 हज़ार कंफर्म केसेज़ सामने आ चुके हैं. इनमें से लगभग 200 मौत और ढाई हज़ार मामले अकेले लंदन के हैं.
बता दें की ब्रिटेन में पिछले एक हफ्ते में मौतों का ये आंकड़ा छह गुना बढ़ हैं. अगर आपको लगता है कि यूरोप ही कोरोना के कहर से दो चार है तो ज़रा सुपर पॉवर अमेरिका का हाल भी सुन लीजिए.