कोरोना वायरस: केरल में एक ही दिन में बढ़े 39 केस

कोरोना वायरस का कहर देश के हर शहर में छाया हुआ है. केरल में कोरोना वायरस के 39 नए मामले सामने आए हैं. इनमें कासरगोड जिल में 34 मामले हैं जबकि त्रिसुर और कोझिकोड में एक-एक जबकि कासरगोड में 2 मामले सामने आए है. इस तरह से राज्य में कोरोना पीड़ित 164 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. राज्य में 1 लाख से ज्यादा लोगों को घर में क्वारंटीन किए गए हैं

कोरोना वायरस का कहर देश के हर हिस्से में फैला हुआ जिसको लेकर पूरा देश लॉकडाउन है. बता दें की भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 700 के पार पहुंच गई है. इसके अलावा इस वायरस के वजह से देश में लगातार मृत्यु दर में भी इजाफा हो रहा है जो अबतक 18 लोगों की हो गई है.

इस बीच इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है, उसका आज तीसरा दिन है. लॉकडाउन के चलते आम जनमानस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और हजारों मजदूर अपने घरों के लिए पैदल ही निकल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *