नहीं रहे भारत के महान फुटबॉलर पीके बनर्जी

भारत के महान फुटबॉलर पीके बनर्जी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बनर्जी एशियाई खेल 1962 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर के साक्षी रहे हैं। वह पिछले कुछ समय से निमोनिया के कारण श्वास की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने रात 12 बजकर 40 मिनट पर आखिरी सांस ली।

Press Trust of India (@PTI_News) March 20, 2020

बनर्जी के परिवार में उनकी बेटी पाउला और पूर्णा हैं जो नामचीन शिक्षाविद् हैं। उनके छोटा भाई प्रसून बनर्जी तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। उन्हें पार्किंसन, दिल की बीमारी और डिम्नेशिया भी था। वह दो मार्च से अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर थे। 23 जून 1936 को जलपाईगुड़ी के बाहरी इलाके स्थित मोयनागुड़ी में जन्मे बनर्जी बंटवारे के बाद जमशेदपुर आ गए थे।

उन्होंने भारत के लिए 84 मैच खेलकर 65 गोल किए। बता दें कि जकार्ता एशियाई खेल 1962 में स्वर्ण पदक जीतने वाले बनर्जी ने 1960 रोम ओलंपिक में भारत की कप्तानी की और फ्रांस के खिलाफ एक एक से ड्रॉ रहे मैच में बराबरी का गोल किया।

इससे पहले वह 1956 की मेलबर्न ओलंपिक टीम में भी थे और क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर 4-2 से मिली जीत में अ हम भूमिका निभाई। फीफा ने उन्हें 2004 में शताब्दी ऑर्डर ऑफ मेरिट प्रदान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *