अनुष्का और विराट ने पोस्ट कर कहां- हम बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं…

चीन से शुरू होने वाला कोरोना दुनिया के कई देशो में तहलका मचा चूका हैं. अब इस कोरोना वायरस के वजह से भारत में भी लोग काफी डरे हुए हैं. और साथ ही देश भर में कोरोना के कुल 230 मामला सामने आ चुके हैं. ऐसे में इस वायरस को लेकर सभी बड़े बड़े स्टार अपने फैंस को सचेत करने में लगे हुए है. आपको बता दे कि इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान वायरल कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है. आपको बता दे कि अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है, और इस वीडियो में विराट कोहली कहते नज़र आ रहे है कि हमारे लिए ये बहुत कठिन समय है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हमे एक जुट होना है। हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये घरों में ही रह रहे हैं

View this post on Instagram

कल रात पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया था, और कहा था पीएम ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निश्चिंत हो जाना सही नहीं है. हमें सजग रहने की जरूरत है. आपसे हमने जब भी जो भी मांगा है, देशवासियों ने निराश नहीं किया है. 130करोड़ देशवासियों से कुछ मांगने आया हूं. पीएम मोदी ने जनता से 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक देशवासियों से एक समर्थन मांग रहा हूं जनता कर्फ्यू, जनता के लिए, जनता के द्वारा, क्योंकि यह खुद पर लगाने वाला कर्फ्यू है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *