बॉलीवुड प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो बहुत ही कमाल का है. इस वीडियो में एक लड़की नहीं चाहती हैं की कोई उसके आस पास बैठ, उसके लिए वह एक बेहद मजेदार कदम उठाती हैं. जिसे कोई भी उसके आसपास नहीं बैठ पाता है. यह वीडियो बहुत ही मजेदार है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बॉलीवुड प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने लिखा है, इस दौर में कुछ हंसने के लिए. वाकई यह वीडियो बहुत फनी है. लेकिन इस वीडियो को कोरोवायरस के मौजूदा कहर से जोड़कर भी देखा जा रहा है. जहां लोग एक दूसरे दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी को भी कोविड 19 का संक्रमण न मिल सके.
Something to laugh at, in these times. pic.twitter.com/r7OfahSDJn
TANUJJ GARG (@tanuj_garg) March 19, 2020
दुनिया भर कोरोना वायरस के प्रकोप से घिरा हुआ हैं. वहीं इस वायरस बॉलीवुड सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के साथ अपने फैन्स से रू-ब-रू हो रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत के 18 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में कुल मिलाकर कोरोनावायरस के 169 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 144 भारतीय नागरिक हैं, जबकि 25 विदेशी नागरिक हैं.