पीएम मोदी बोले- रविवार सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस पर देश के नाम संबोधन दे रहे हैं. इस दौराम पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि 22मार्च रविवार के दिन हम लोगों को धन्यवाद अर्पित करें. रविवार को ठीक 5बजे, हम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर, बाल्कनी में, खिड़कियों के सामने खड़े होकर 5मिनट तक लोगों का आभार व्यक्त करें.

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा एक और आग्रह है कि हमारे परिवार में जो भी सीनियर सिटिजन्स हों, 65 वर्ष की आयु के ऊपर के व्यक्ति हों, वो आने वाले कुछ सप्ताह तक घर से बाहर न निकलें.संभव हो तो हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को फोन करके कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के साथ ही जनता-कर्फ्यू के बारे में भी बताए. ये जनता कर्फ्यू एक प्रकार से हमारे लिए, भारत के लिए एक कसौटी की तरह होगा.

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं हिंदुस्तान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 4 हो चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के मुद्दे पर देश को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इस रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *