देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है और मरीजों की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा है. बता दें कि अब देश में संक्रमित लोगों की संख्या 175 हो गई है. इसमें तीन लोगों की मौत और 16 सही होकर घर जा चुके हैं. यानी अभी एक्टिव केस 156 हैं.
इसके अलावा कोरोना से
महाराष्ट्र में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 49 हो गया है. वहीं आंध्र प्रदेश में 2, दिल्ली में 10, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 14 ,केरल में 27, पंजाब में 2, राजस्थान में 7, तमिलनाडु में एक, तेलंगाना में 13, जम्मू-कश्मीर में 4, लद्दाख में 8, उत्तर प्रदेश में 19, उत्तराखंड में एक, ओडिशा में एक, छत्तीसगढ़ में एक और पश्चिम बंगाल में एक केस सामने आए हैं.
लखनऊ में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की पुष्टि हुई है. अब उत्तर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 19हो गई है. इनमें आगरा के 8, गाजियाबाद के 2, नोएडा के 4, लखनऊ के 5मरीज हैं.