कोरोना वायरस की तबाही को देखते हुए स्पाइस जेट ने कहा है कि हम 21 मार्च से 30 अप्रैल तक अपने अधिकांश अंतरराष्ट्रीय परिचालन को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए मजबूर हैं। स्थिति सामान्य होते ही हम निलंबित उड़ानों को फिर से शुरू करेंगे।
साथ ही साथ कहा कि हमारी कोलकाता-ढाका उड़ान अनुसूची के अनुसार चलती रहेगी। हमारी चेन्नई-कोलंबो उड़ान 25 मार्च से शुरू होगी जबकि हमारी दिल्ली-दुबई और मुंबई-दुबई उड़ानें 16 अप्रैल से फिर से शुरू होंगी।
बता दे कि पुरे विश्व में कोरोना के कुल 2 लाख 26 हज़ार 317 केस सामने आये हैं, जिसमे से 9 हज़ार 2 सौ 83 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिसमे से 85 हज़ार 831 लोगों की रिकवरी भी हो चुकी हैं। वहीँ वर्तमान में 1 लाख 31 हज़ार 203 केस हैं। जिसमे से 1 लाख 24 हज़ार 307 माइल्ड कंडीशन में हैं और 6,896 डेंजर जोन में हैं।