कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी ने कल मध्य प्रदेश में होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर कहा कि हम हमेशा तैयार थे। मुख्यमंत्री ने इसे स्वयं कहा है। यह जरूरी था कि जिन विधायकों का अपहरण किया गया था वे यहां मौजूद हों। विधानसभा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए बाध्य है। हम सुनिश्चित हैं और तैयार हैं।
वहीँ बता दे कि मध्यप्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुँचे। सुप्रीम कोर्ट ने कल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है।
वहीँ कमलनाथ सरकार की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दलबदल कानून के तहत 2/3 का पार्टी से अलग होना जरूरी है। अब इससे बचने के लिए नया तरीका निकाला जा रहा है। 15 लोगों के बाहर रहने से हाउस का दायरा सीमित हो जाएगा।