राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट को लिखते है कि उन्हें केंद्र और राज्य की सलाह को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही साथ एनसीपीसीआर ने 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी मांगी है।
बता दे कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) द्वारा खबर आ रही है कि COVID19 के प्रसार के बीच शाहीन बाग में बच्चों और शिशुओं सहित लोगों की सभा के बारे में आयोग को कल एक शिकायत मिली। जिसके बाद यह कदम उठाया गया हैं।
बता दे कि चीन से शुरू हुआ यह कोरोना वायरस का महामारी अब विक्राल रूप ले लिया हैं। भारत में भी यह महामारी ने विक्राल रूप धारण कर लिया हैं। भारत में COVID19 मामलों की कुल संख्या 153 हो गई है। जिसमें 128 भारतीय नागरिक और 25 विदेशी नागरिक शामिल हैं।