हनीमून के लिए एक साथ रवाना हुई मां और बेटी

मां और बेटी एक साथ हनीमून के लिए जाए यह सुनकर थोड़ा सा आपको अजीब लगेगा. लेकिन यह बिलकुल हकीकत है कि मां और बेटी एक साथ हनीमून के लिए रवाना हुई, इतना ही नहीं दोनों ने एक ही दिन शादी भी की थी. बेटी का कहना है कि दोनों एक दूसरे के साथ बेस्ट फ्रैंड की तरह रहते हैं.

आपको बता दें कि यह अजीबोगरीब मामला आयरलैंड में रहने वाली मां और बेटी का है. बेटी एसलिंग की उम्र 35 साल है जबकि मां त्रिशा डफी 53 साल की है, त्रिशा की सात बेटियां है. एसलिंग पहले से ही पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं.

खबरों की माने तो दोनों ने शादी एक ही दिन करने का फैसला अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए लिया है. दोनों की शादी पिछले महीने 14 फ़रवरी वेलेंटाइन डे के दिन हुई थी, जिसमे 160 लोग शामिल हुए थे.

इस अनोखे शादी को लेकर बेटी का कहना है कि हमलोग ज्यादा समय एक साथ व्यतीत करते हैं, डिनर भी साथ ही करने जाते हैं और वीकेंड भी एक साथ ही बिताते है इसलिए हमने सोचा कि इससे बेहतर और मौक़ा कया हो सकता है. इससे हमारा पैसा भी बच जाएगा और मेहमान को भी आने में आसानी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *