टीम के मालिकों ने लिया बड़ा फैसला, क्या इस साल होगा आईपीएल!

कोरोना वायरस को लेकर पूरा विश्व इस समय ठहर-सा गया है, चीन से शुर होने वाला कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है, कोरोना वायरस के प्रकोप से खेल जगत पर भी इसका गहरा असर पड़ा है. IPL 2020 को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है. यह टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से होना था. हालांकि यह होगा भी या नहीं इसपर संशय बना हुआ है.

इस बीच IPL को 15 अप्रैल तक स्थगित किए जाने के बाद लीग की आठों फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट से पहले के अपने शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिए हैं. दरअसल, फ्रेंचाइजियों ने अपने सभी खिलाड़ियों को छुट्टी दे दी है. फ्रेंचाइजियों ने प्री टूर्नामेंट कैंप अगले आदेश तक रद्द कर दिए हैं.

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 21 मार्च से शुरू होने वाले अपने कैंप को रद्द्द कर दिया है. तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को ही रद्द कर दिया था, वहीं इस टीम के अलावा मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी ऐसा ही किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *