ईरान में फसे भारतियों के लिए ईरानी अधिकारियों दवारा कोरोना वायरस के जांच के लिए अनुमति नही मिली है. दरअसल ईरान में तैनात भारतीय वैज्ञानिक वहां फंसे भारतीय नागरिकों की नोवल कोरोना वायरस की जांच के लिए एक अस्थाई प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए ईरानी अधिकारियों से अनुमति मांग रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई है.
बता इसी को लेकर
लगभग 1200 भारतीयों के नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षणों के लिए ईरान से भारत लाया गया है और जांच की जा रही है कि क्या वे वायरस से संक्रमित हैं या नहीं.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि वे वहां अस्थाई प्रयोगशालाएं स्थापित नहीं कर पा रहे है, क्योंकि अधिकारियों का कहना है कि वह उन्हें सुरक्षा नहीं प्रदान कर पाएंगे. चारों वैज्ञानिक अभी भी तेहरान में मौजूद हैं और लोगों के नमूनों को एकत्रित कर रहे हैं.