अखिलेश का योगी सरकार पर हमला,बोले- राज्य में दबंग और अपराधी बेखौफ हो गए हैं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अराजकता का जंगल बन गया है. यहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही है.

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हे कहा है कि

राज्य में दबंग और अपराधी बेखौफ हो गए हैं. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्याओं की वारदात सभी को शर्मिंदा कर रही हैं.

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को भी घेरते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली के दंगों में यूपी के लोगों का हाथ होने की बात कहकर प्रदेश की बदनामी कर दी है. भाजपा उत्तर प्रदेश को देश-विदेश तक में बदनाम कर रही है.

अखिलेश ने सरकार से पूछा है कि आखिर इस सबके लिए जिम्मेदारी किसकी है, जबकि यहां तो भाजपा की डबल इंजन की ही सरकार है. कुछ समय पहले महामहिम राज्यपाल महोदया ने उत्तर प्रदेश में सब ठीक-ठाक होने की बात कही थी, क्या अभी भी वह अपनी उसी राय पर कायम हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *