2020 में मूडीज के भारत के जीडीपी पूर्वानुमान पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने 5.3% का ग्रोथ रेट अनुमान के तौर पर लगाया हैं। उन्होंने कहा है कि पहले अमेरिकी-चीन व्यापार युद्ध ने वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी का कारण बना, और अब कोरोनावायरस ने अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और वैश्विक व्यापार को प्रभावित किया है। इसलिए यह स्वाभाविक है कि इसका प्रभाव हर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
ANI (@ANI) March 9, 2020
वहीँ उन्होंने यस बैंक को लेकर कहा कि हम यस बैंक के किसी भी खाताधारक का पैसा डूबने नहीं देंगे। हम बैंक और खाताधारक दाेनों को बचाने में लगे हुए हैं। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।