निर्भया केस: दोषी विनय ने LG से की मांग, फांसी की सजा उम्रकैद में बदलें

निर्भया गैंगरेप केस के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है. दरअसल इस संबंध में दोषी के वकील एपी सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के समक्ष अर्जी दाखिल की है.

बता दें, इससे पहले दोषी पवन गुप्ता ने भी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल कर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की थी. जिसे बाद में खारिज कर दी गई. जिसके बाद ही चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी पर चढ़ाने का आदेश दिया है.

दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 की रात 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा निर्भया के साथ चलती बस में बर्बर तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इस जघन्य घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए सरकार सिंगापुर ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही पूरा देश गमगीन था और निर्भया के दोषियों को एक साथ फांसी देने की मांग कर रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *