विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक बड़ी जानकारी दी है. रवीश कुमार ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाग लेना था, लेकिन दोनों देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुझाव दिया कि यात्रा वर्तमान में नहीं होनी चाहिए. इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि शिखर सम्मेलन को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर पुन:र्निर्धारित किया जाएगा.
रवीश कुमार ने बताया कि
यूरोपीय संघ और भारत के बीच घनिष्ठ सहयोग की भावना से यह निर्णय लिया गया है. भारत और यूरोपीय संघ वैश्विक स्वास्थ्य के लिए समान चिंताओं और प्रतिबद्धता को साझा करते हैं और आशा करते हैं कि कोरोनावायरस का प्रकोप जल्द ही समाहित हो जाएगा.