Redmi Note 9 भारत में 12 को होगा लॉन्च, कंपनी द्वारा जारी किया टीजर

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi 12 मार्च को एक अपना नया फोन लॉन्च करने जा रही है. यह नया फ़ोन Redmi Note 9 होगा। इस फ़ोन के बारे में लगातार नया-नया अपडेट सामने आ रही हैं. इस फ़ोन का टीज़र भी कंपनी ने लॉन्च कर चुका हैं. कंपनी द्वारा जारी किया गया टीज़र पर साफ़-साफ़ 9 लिखा हुआ देखा जा रहा है.

Xiaomi India हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिलती हैं. साथ ही लिखा है कि यह इस साल का मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन 12 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है.

कंपनी द्वारा जारी किये गए टीज़र पर साफ़-साफ़ दिख रहा हैं कि इस फोन में पंचिंग कैमरा की फैसेलिटी दी जा रही हैं. इस स्मार्टफोन के कैमरे पर कंपनी ने ज्यादा फोकस किया है. इसमें सेल्फी के लिए पंचहोल कैमरा सेटअप मिल सकता है जबकि इसक रियर में चार रियर कैमरे मिलेंगे.

आपको बता दें कि कंपनी ने Redmi Note 9 स्मार्टफोन के लॉन्च पर बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ पार्टनर्शिप की है. यहां Redmi India ने रणवीर सिंह का एक वीडियो भी ट्वीट किया है. इस फोन के बारे में अभी तक कोई खास जानकारियां नहीं मिली है और न ही इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने भी कुछ नहीं बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *