Vodafone ने अपने यूजर्स को डेटा दिलाने के लिए एक नया ऑफर पेश किया है. इसके तहत प्रीपेड यूजर्स को 1.5GB अधिक डेटा मिलेगा.
ये एक्स्ट्रा डेटा 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के प्लान पर मिलेंगे. अभी यूजर्स को 249 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी,399 रुपये के प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी और 599 रुपये के प्लान पर 84 दिन की वैलिडिटी है.
लेकिन अब इस ऑफर में बदलाव किए जाने के बाद यूजर्स को 3GB हर दिन डेटा मिलेगा जो डबल है.
एक्स्ट्रा डेटा पाने के लिए वोडाफोन आईडिया की वेबसाइट या वोडाफोन प्ले ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.