Ind vs NZ 2nd Test Day 1: न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए भारतीय बल्लेबाज

क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही भारत की पहली 242 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। जवाब में उतरी मेजबान टीम ने पहली पारी में बिना विकेट खोए 63 रन बना लिए हैं। टॉम लाथम और टॉम ब्लंडेल की पारियों की बदौलत कीवी टीम अब केवल 179 रन ही पीछ रह गई है।

टीम इंडिया के लिए पृथ्वी शॉ (54) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मयंक (7) कप्तान विराट कोहली (3) और अजिंक्य रहाणे (7) इस बार नाकाम रहे। शॉ को जैमिसन ने ही पवेलियन लौटाया। नतीजा यह रहा कि टीम इंडिया के 113 के स्कोर पर 4 विकेट गिर गए और टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा के अलावा हनुमा विहारी ने अर्धशतक जड़ा। हालांकि 216 पर नौ विकेट खोने वाली भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 26 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 242 तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर काइल जैमीसन ने 14 ओवर में केवल 25 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। उनके अलावा टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट हासिल किए।

प्लेइंग 11:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य राहणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, उमेश यादव.

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), ट्रेंट बाउल्ट, कोलीन डी ग्रांडहोम, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, टॉम लाथम, डार्ली मिशेल, हेनरी निकोलस, एजाज पटेल, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वेग्नर, बीजे वाटलिंग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *