मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे. यहां एक युवक ने अपने दोस्त को जान से मारने के लिए उसे आग के हवाले कर दिया था. दोस्त का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने 10 रूपए देने से इंकार कर दिया था. हालांकि 6 दिन बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
आपको बता दें कि यह घटना बीते 22 फरवरी की है जहां उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके में मृतक गणेश से उसके दो दोस्त सूरज और शुभम ने 10 रुपए मांगे थे. लेकिन गणेश ने पैसे देने से साफ मना कर दिया. वहीं इस बात नाराज शुभम ने उसपर पेट्रोल छिड़क दिया और सूरज ने माचिस से गणेश को आग लगा दी.
जिसके बाद आसपास के लोगों ने गणेश के शरीर से आग बुझाई और उसे अस्पाताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया हालांकि स्थिति सीरियस होने कारण गणेश को इंदौर रेफर कर दिया गोया. लेकिन 6 दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिरकार शुक्रवार शाम को उसने दम तोड़ दिया.
हालांकि आरोपी की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके मदद से पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में सूरज को गिरफ्तार कर लिया था जबकि शुभम पुलिस के गिरफ्त से बच गया था हालांकि बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर अब आगे की करवाई की जाएगी.