कोरोना वायरस का कहर कच्चे तेल पर पड़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव इस साल की ऊंचाई से तकरीबन 30 फीसदी टूट चुका है.
बाजार के जानकारों का कहना है कि लगातार तीन से बाजार में कच्चे तेलों के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है.
जानकार बताते हैं कि ब्रेंट क्रूड का दाम जो इस समय 50 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है, वह टूटकर 45 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है.