Poco X2 की आज से भारत ने सेल शुरू हो चुकी है. ये तीसरी बार है जब Xioami के पुराने सब-ब्रांड का ये स्मार्टफोन सेल में आएगा. इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि ये भारत का सबसे सस्ता 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है. साथ ही इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलता है. इस स्मार्टफोन को आज सेल में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा.
Poco X2के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 15,999रुपये रखी गई है. इसके अलावा इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999रुपये रखी गई है. ग्राहकों के लिए Poco X2तीन कलर ऑप्शन- अटलांटिस ब्लू, मैट्रिक्स पर्पल और फिनिक्स रेड में मिलेगा.
Poco X2के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Poco X2एंड्रॉयड 10पर चलता है.
इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है.
इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच फुल-HD+ RealityFlow 120Hz डिस्प्ले मौजूद है.
इसकी बैटरी 4,500mAh की है और यहां 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
सेल्फी के लिए यहां फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका प्राइमरी कैमरा 20MP और सेकेंडरी कैमरा 2MP का है.