पीएम मोदी को मिला अयोध्या में शिलान्यास के मुहूर्त पर आने का न्योता

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और इसके सदस्यों ने गुरुवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. इस दौरान मंदिर निर्माण में पीएम मोदी की भूमिका के लिए धन्यवाद दिया गया और इसके साथ ही अन्य पहलुओं पर भी चर्चा हुई.

मिली जानकारी मुताबिक बता दें इसी दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने शिलान्यास के मुहूर्त पर पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या आने का न्योता दिया. ट्रस्ट की अगली बैठक अयोध्या में होगी, जिसमें मंदिर निर्माण की तारीख का एलान किया जा सकता है.

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को पहली बैठक हुई जिसमें रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्ट का अध्यक्ष-प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया. वहीं विहिप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंपत राय को महासचिव की जिम्मदारी दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *