ट्रंप के दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या है खास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप 24फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. इसी को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान प्रेस कॉनफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेंगे और फिर मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शामिल होंगे.

रवीश कुमार ने यह भी बताया की अहमदाबाद जाने के जौरान ही रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करेंगे. यह राष्ट्रपति ट्रंप का पहला भारत दौरा है. वह अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली जाएंगे. पीएम मोदी से आठ महीने में पांचवी मुलाकात है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश ने ट्रंप के इस दौरे को लेकर बताया की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प दोपहर के आसपास अहमदाबाद में उतरेंगे, वहां से वे नमस्ते ट्रंपकार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मोटेरा स्टेडियम जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *