GDP पर पड़ा कोरोना का असर, मूडीज ने 2020 में भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को घटाया

रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2020के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान घटा दिया है. मुडीज ने यह अनुमान 6.6 फीसदी से घटाकर 5.4 फीसदी कर दिया है.

इसके साथ ही जीडीपी बढ़त के अनुमान को भी 6.7 फीसदी से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है.

मुडिज ने इसकी वजह कोरोना वायरस को बताई है. मुडिज का कहना है कि नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था में जो सुस्ती आई है, उसकी वजह से भारत के जीडीपी ग्रोथ में तेजी की रफ्तार कम हो सकती है.

इसके साथ ही मुडिज ने कहा है कि भारत में 2021 में भी इसमें सुधार होने की बहुत ही कम आशंका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *