सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. यह वीडियो दिल छू लेने वाला वीडियो हैं, जिसे देखकर आपके भी आँख में आंसू आ जाएंगे। दो बुजुर्ग पति-पत्नी ने आखिरी बार हाथ थामा और एक दूसरे को अलविदा कहा. बुजुर्ग पति पत्नी की उम्र 80 साल से भी ज्यादा थीं. दोनों कोरोना वायरस के शिकार थे. दोनों पति पत्नी अस्पताल के icu में भर्ती थे. दोनों ने हाथ पकड़कर अलविदा कहा तो वहां मौजूद लोग रो पड़े. ये टिकटॉक वीडियो ट्विटर, फेसबुक और वॉट्सऐप पर शेयर किया जा रहा है.
ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, कपल का मतलब क्या होता है? कोरोनो वायरस के दो बुजुर्ग मरीज आईसीयू में अलविदा कहते हुए. शायद ये आखिरी बार मिल रहे हैं.
What does a couple mean? Two elderly patients of #coronavirus in their 80s said goodbye in ICU, this could be the last time to meet and greet
pic.twitter.com/GBBC2etvV9
Jiang Wei (@juliojiangwei) February 2, 2020
ट्विटर यूजर जियांग वी ने 3 फरवरी को इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 27 हजार से ज्यादा लाइक्स और 14 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स भी दिए हैं.