2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले के दोषियों को कल यानि 1 फरवरी को फंसी होनी थी, जो अब ताल गयी है। दिल्ली की एक अदालत ने अगले आदेश तक दोषियों को फांसी की सजा पर रोक लगा दी।
ANI (@ANI) January 31, 2020
वहीँ 2012 की दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़िता की माँ आशा देवी ने सरकार पर अफ़सोस जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के वकील एपी सिंह ने मुझे चुनौती देते हुए कहा कि दोषियों को कभी भी फांसी नहीं दी जाएगी। मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। सरकार को दोषियों को फांसी देनी होगी। निर्भया के दोषियों के साथ ऐसा दूसरी बार है जब उसके फांसी को टाल दी गई हो। वहीँ इससे पहले निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी देने की तारीख तय हुई थी। वो भी टल गया था। अब देखना यह है कि निर्भया के दोषियों को फांसी होगी या फिर तारीख पर तारीख ही निकलेगें।