जामिया फायरिंग पर कांग्रेस ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

जामिया के पास गुरुवार को हुई फायरिंग पर राजनीति बयानबाजी शुरू हो गई है. इसी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान आया है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हुई फायरिंग पर उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि

देश में घृणा का माहौल बनाने के लिए सरकार जिम्मेदार है, जहां लोगों को इतनी हिम्मत मिल गई है कि वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन में गोलियां चला रहे हैं.

शशि थरूर ने कहा कि यह घटना बेहद ही चौंकाने वाली और बहुत निराशाजनक है. उन्होंने कहा कि पुलिस को इस घटना के जिम्मेदार आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *