चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड के दूसरे संस्करण में सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना, फिल्म निर्मात्री, कवित्री, व्यवसायी, पर्यावरणविद्, समाज सेविका व नमामि गंगे परियोजना की प्रमोटर आरुषि निशंक को सम्मानित किया गया. राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से आरुषि को उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों, स्पर्श गंगा मुहीम और सेल्फी विद माय स्पर्श ट्री के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया.
कार्यक्रम में झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत शोरेन, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया, पतंजलि के चेयरमैन आचार्य बालकृष्ण, मिनिस्टर अनुराग ठाकुर, शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा , उत्तराखंड के डॉ तनुज भाटिया को भी सम्मानित किया गया. पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुख़र्जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे. कार्यक्रम में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ मुरली मनोहर जोशी, श्री श्याम जाजु , वेद प्रताप वैदिक, डॉ. सुभाष कश्यप, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (रि.) जस्टिस के जी बालकृष्णन, (रि.) जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इस बड़े मंच पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करती आरुषि निशंक ने अपनी प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा मैं आभारी हूँ सभी की जिन्होंने मेरे काम को सराहा और मुझे प्रोत्साहित किया. मेरे राज्य उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यह सभी देवों और माँ गंगा का आशीर्वाद है की इन प्रयासों के द्वारा हम एक बदलाव लाने में सक्षम हो रहे है. हमने 2 अक्टूबर 2019 से एक मुहीम चलाई है.
सेल्फी विद माय स्पर्श ट्री जिसके चलते हमने संकल्प लिया की साल भर में 10लाख से अधिक पेड़ लगाएंगे. इसके कार्य को सफल बनाने के लिए युवाओं, शिक्षण संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं का साथ मिला है. मुहीम सभी को एक पेड़ गोद लेना है और उसके साथ सेल्फी लेनी है और सोशल मीडिया में प्रोम्नोटे करनी है ताकि अधिक से अधिक लोग तक यह सन्देश जाये और वह इस कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं. आज बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस प्रयास की सराहना की और एक पेड़ लगाकर अपना समर्थन दिया.
आरुषि केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना की प्रमोटर हैं और साथ ही साथ हिमालय तथा नदियों की स्वछता अवा संवर्धन के समर्पित अभियान स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजक भी हैं. इसके अलावा इनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश विदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित करती आ रही हैं.
आरुषि सुप्रसिद्ध कत्थक गुरु पदम् विभूषण बिरजू महाराज की शिष्या हैं और भारत सरकार के भारत विदेश सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् की कलाकार हैं. ये एक दर्जन से साधिक देशों में अपनी कत्थक की प्रस्तुति दे चुकी हैं. कत्थक के अलावा आरुषि विगत 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्रों में पर्यावरण संस्करण व संवर्धन, नारी सशक्तिकरण और पवित्र गंगा नदी अवं उसकी सहायक नदियों की स्वछता अवं संरक्षण के कार्यों में संलग्न हैं.