गुजरात: बीजेपी MLA का इस्तीफा, जानें क्या है वजह

गुजरात में बीजेपी को लगा बड़ा झटका. दरअसल बीजेपी का एक MLA ने स्तीफा दे दिया है. गुजरात के सावली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक केतन भाई ईमानदार ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा. केतन भाई ईमानदार ने इस्तीफे के लिए रुपाणी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि हमारी बात को इस सरकार में नहीं सुना जाता है.

बता दें कि केतन इनामदार ने अपने इस्तीफे में लिखा है,

मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जो मांग थी, उसे सरकार और प्रशासन के सामने रखा था. मगर सरकार और बाबुओं के ढीले रवैये के कारण जनता के प्रतिनिधि के तौर पर विधायक के पद से अपना इस्तीफा देता हूं. सरकारी अधिकारी जन प्रतिनिधि का मान-सम्मान नहीं रखते हैं. केतन इनामदार के इस्तीफे से बीजेपी अब 103सीट से 102सीट पर आ गई है. अप्रैल में राज्यसभा चुनाव होना है और चुनाव से पहले इस इस्तीफे को बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *