चाईबासा में 7 लोगों की हत्या पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक रहे बैठक

चाईबासा में 7 लोगों की हत्या पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम इस मुद्दे पर एक बैठक कर रहे हैं। सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं देती है। बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रही हैं लेकिन सरकार सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

ANI (@ANI) January 22, 2020

साथ ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने चाईबासा की घटना में एसआईटी जांच का आदेश दिया है। यह आदेश तब आया जब उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम के अति नक्सल प्रभावित बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी का विरोध किया गया था। वहीँ विरोध करने पर रविवार को वह से सात लोगों का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद गुलीकेरा पंचायत के उपमुखिया जेम्स बूढ़ सहित इन सातों की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *