योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर कहीं ये बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली की। वहीँ कानपुर में CAA के समर्थन में रैली करते हुए योगी आदित्यनाथ ने जगह जगह महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर कहा कि अब इन्होंने क्या किया है, अपने घर की महिलाओं को चौराहे-चौराहे पर बैठाना शुरू कर दिया है, कितना बड़ा अपराध की पुरुष घर में सो रहा है रजाई ओढ़ के, और महिलाओं के आगे करके चौराहे-चौराहे पर बैठाया जा रहा है।

साथ ही साथ कानपुर में CAA के समर्थन में रैली करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कितना शर्मनाक है कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों के लोगों के लिए एक देश की कीमत पर राजनीति करना और दूसरा विरोध के लिए महिलाओं को आगे करना, जिन्हें पता ही नहीं की CAA क्या है। आज हमारे विपक्ष दुश्मनों की भाषा बोल रहे है। जब पीएम ने यह कह दिया है कि सीएए का एनआरसी से कोई संबंध नहीं है फिर भी लोग अपनी महिलाओं और बच्चों को आगे भेजने में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *